अवैध हथियारों के धंधेबाजों से हथियारों का जखीरा मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने गांव बझैड़ा कला के जंगल में संचालित हथियारों की एक अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ रविवार को किया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियारों के धंधे में लिप्त दो धंधेबाजों, गांव सालेपुर कोटला के रहीस व गांव बझैड़ा कला के जुल्फीकार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 12 तमंचे, 5 अधबने तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा तमंचे बनाने में प्रयुक्त औजार, गैंस सिलेंडर, पंखा आदि बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस दल को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना कपूरपुर के प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद को गांव बझैड़ा कला के जंगल में अवैध हथियारों की एक फैक्टरी के संचालन का इनपुट मिला था। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद की अगुवाई में दरोगा लालाराम शर्मा, अतुल कश्यप व मनोज सहरावत ने पुलिस बल के साथ हथियारों की अवैध फैक्टरी पर छापा मारा और पुलिस ने मौके से आरोपी रहीस व जुल्फीकार को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से व उनकी निशानदेही पर अवैध तमंचों का जखीरा बरामद किया। अवैध हथियारों के धंधेबाज 5 से 6 हजार रुपए में तमंचे बेच कर आर्थिक लाभ कमाते थे। धंधेबाजों का कार्यक्षेत्र जनपद गौतमबुद्ध नगर, जनपद बुलंदशहर, व गाजियबाद सहित आस-पास का इलाका था। धंधेबाजों के विरुद्ध विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट के तहत अनेक मुकद्दमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:
हापुड़ के वार्ड-23 से सभासद पद के भाजपा प्रत्याशी आदित्य सूद को वोट देकर विजयी बनाए

























