कुंवारी मां ने बेटी को जन्मा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के अंतर्गत सिखैड़ा रोड पर स्थित गोपाल जी आटा मिल के पीछे रविवार की सुबह एक महिला एक नवजात बच्ची को फैंक कर गायब हो गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पिलखुवा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्ची को बरामद कर लिया।
महिला की यह सीसीटीवी फुटेज गोपाल जी आटा मिल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वक्त रविवार की सुबह 5 बजे का है, जब एक महिला तस्वीरों में जाते हुए हुए दिखाई दे रही है। महिला शाल में लपेटे हुए किसी को ले जाते हुए दिखाई दे रही है। महिला ने आटा मिल के पीछे एक पत्थर पर बच्ची को रख दिया और फिर लौट गई। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर महिला की खोज शुरु कर दी है।
लोगों का कहना है कि बच्ची को देखने में ऐसा लगता है कि बच्ची की जन्म फैंकने से कुछ ही समय पहले हुआ प्रतीत होता है। बच्ची को जन्म किसी कुंवारी मां ने दिया है जिसके परिवारजनों ने लोक समाज के डर से बच्ची को फैंकने का निर्णय लिया। फिलहाल पुलिस बच्ची की मां तथा ऐसे जरुरतमंद दम्पत्ति को खोज रही है जिसे बच्ची की जरुरत हो और वह उसका पालन पोषण कर सके।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

हापुड़ के वार्ड-23 से सभासद पद के भाजपा प्रत्याशी आदित्य सूद को वोट देकर विजयी बनाए
























