हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर निकाय चुनाव को लेकर मैदान में उतरे प्रत्याशी जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के वार्ड नंबर नौ से सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील वर्मा ने भी जनसंपर्क तेज कर दिया है जिन्होंने चुनाव चिन्ह छाते के साथ जनसंपर्क किया और चुनाव में छाते पर मोहर लगाने की अपील की। इस दौरान सुनील वर्मा ने वार्ड नंबर 9 के विभिन्न क्षेत्रों में अपना प्रचार-प्रसार किया और मतदाताओं के पैर छूकर उनका वोट रूपी आशीर्वाद मांगा। सुनील वर्मा ने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए बताया कि यदि वह चुनाव में जीत हासिल करेंगे तो वार्ड में नाली, खड़ंजा के साथ-साथ प्रकाश पथ, सोलर लाइटें, हैंडपंप, फॉगिंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। वह हर समय, हर घड़ी जनसेवा के लिए तैयार रहेंगे। इस दौरान लोगों ने भी सुनील वर्मा को विजयश्री का आशीर्वाद दिया।






















