अपने वार्ड को बनाएंगे हापुड का सबसे बेहतर वार्ड: यशपाल सिंह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड नगर पालिका परिषद के वार्ड-21 से सभासद पद के प्रत्याशी यशपाल सिंह ने अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान वार्ड की पंचवटी कॉलोनी, काशीनाथ नगर, वैशाली कालोनी, मितलेश विहार में लोगो से जन्संपर्क किया जहां बुजुर्गों ने यशपाल सिंह को जीत का आशीर्वाद दिया। यशपाल सिंह ने कहा कि यदि जनता का साथ मिला तो उनका लक्ष्य सिर्फ वार्ड के लिए ही काम करना होगा। जनता की एक-एक समस्याओं को दूर करने के लिए उनके कार्यों को अपना कार्य समझकर कार्य किया जाएगा। हमारी पहली प्राथमिकता वार्ड के अधूरे कार्यों को पूरा कराना है। चुनाव में जीतने के बाद वो अपने वार्ड का चहुमुखी विकास करायेंगे। सरकार की नीतियों को अपने वार्ड में लेकर आएंगे। जनसंपर्क मे महताब, सौरभ, सचिन ढिलोर, शुक्लचन्द एडवोकेट, गुरमीत सिंह, रवि कुमार, मुकेश कुमार, ब्रह्मजीत, अशोक शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950

नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड नंबर 35 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी उदय कंसल त्रिशूल के साथ मैदान में























