एक लाख रुपए मूल्य की चरस के साथ नशे के सौदागर पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने चरस सप्लाई करने जा रहे नशे के दो सौदागरों को गांव डिबाई के निकट से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नशे के सौदागरों से एक लाख रुपए मूल्य की करीब 6 सौ ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने बताया कि थाना सिम्भावली पुलिस चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम चरस बरामद की है। जिसकी बाजार किमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है। पकड़े गए नशे के सौदागर थाना किठौर के गांव अशीलपुर के कृष्णपाल व रामानंद है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के समक्ष चरस सप्लाई करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियो को जेल भेज दिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586

नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड नंबर 35 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी उदय कंसल त्रिशूल के साथ मैदान में























