भाजपा नेत्रियों ने लिया संकल्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर निकाय चुनाव को भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ के तत्वावधान में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने निर्णय लिया कि वे जनपद की चारों निकायों में भाजपा का परचम फहराएंगी। सम्मेलन की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा.पायल गुप्ता ने की।
सम्मेलन को भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, छवि दीक्षित, मालती भारती, मनोरमा रघुवंशी आदि ने सम्बोधित किया और कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार से ही जनपद का विकास तेजी से होगा।
हापुड़ चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी डा.सोमती केन न कहा कि वह सैदव बहनों के बीच रह कर नगर के विकास, नाली, सड़क, खड़ंजों की मरम्मत व निर्माण, पेयजल आपूर्ति, गंदे पानी की निकासी, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान दूंगी। सभी कार्य पूरी पारदर्शिता, बिना किसी भेदभाव, पूरी निष्ठा के साथ सम्पन्न होंगे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पांच मई को हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज में जनसभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हापुड़ आगमन पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन : नगर सेवक सुनील गर्ग

































