👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चोपला की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने हापुड़ देहात के गांव खड़खड़ी में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया और छात्र-छात्राओं व महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया। प्रतिमा त्यागी ने इस दौरान कहा कि आपात स्थिति में तुरंत 1090, 1098, 112, 108, 181, 102 व 1076 डायल करें जिससे आपात सेवा आप तक समय पर पहुंच सके। इस दौरान उनके साथ कांस्टेबल पाखी चौहान भी मौजूद रही।





























