हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चोपला पर नए हाईवे के पास बुधवार की सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान गाड़ी में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सड़क हादसे के दौरान दो बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को साइड कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल रंग की मारुति ब्रेजा कार जैसे ही रसूलपुर के पास नए हाईवे पर पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 10 वर्षीय मुसरा, 14 वर्षीय शहरीन तथा 52 वर्षीय मेहरूनिशा घायल हो गए। सूचना पाकर 108 एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950

हापुड़ के वार्ड-23 से सभासद पद के भाजपा प्रत्याशी आदित्य सूद को वोट देकर विजयी बनाए























