👁 0 views Views
शराब के तीन धंधेबाज दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव मे बेचने के लिए लाई गई तस्करी की शराब के तीन धंधेबाजों को थाना हापुड देहात पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 87 पव्वे शराब बरामद की है जिसमें अरुणाचल प्रदेश व इंडिया मार्का की शराब शामिल है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने गश्त के दौरान गढ़ रोड पर स्थित ओवर पुल के नीचे से तथा ददायरा चौराहा से तीन धंधेबाजों को शराब के साथ दबोच लिया। आरोपी मौहल्ला हरजसपुरा का बुद्धप्रकार, असगरपुरा का आकाश कुमार व ददायरा का कुंवरपाल है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी छिपे शराब बेचना स्वीकार किया है।






















