निकाय चुनाव में जीत के बाद हापुड़ का कायापलट निश्चित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण केबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने सोमवार की अपराह्न हापुड़ में दावा किया कि केंद्र व उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से विकास को गति मिली है और प्रदेश का हर मोर्चे पर चहुंमुखी विकास हो रहा है। सूबे में भ्रष्टाचार और माफिया राज की कमर तोड़ी गई है औऱ लोग भयमुक्त वातावरम में खुली सांस ले रहे है। प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रदेश मे ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास को तेजी के पंख लगेंगे। हर सीट पर कमल का फूल चुनाव लड़ रहा है। निकाय चुनाव में जनता इतना भारी बहुमत दिलाए की आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष खड़े होने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए। निकाय चुनावों में भाजपा की एक तरफा जीत होगी। हापुड़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर हापुड़ का काया पलट होना निश्चित है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग, गंजापन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

हापुड़ के वार्ड-29 से निर्दलीय प्रत्याशी अमित कृपाल मोनू बालाजी वाले को मिल रहा जनसमर्थन























