👁 0 views Views
वारदात को अंजाम देने निकला हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से तमंचा लेकर निकला हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पहले ही दबोच लिया। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार थाना हापुड़ देहात पुलिस बदमाशों की खोज में जरौठी रोड पर गश्त कर रही थी कि पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए रोक लिया। संदिग्ध एक हिस्ट्रीशीटर निकला जिसके कब्जे से एक तमंचा मिला है। आरोपी गांव असौड़ा का अब्दुल वहीद है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























