हापुड़: दो मई से शुरू होगा रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने का कार्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फाटक संख्या 41 पर दो करोड रुपए की लागत से अंडरपास का निर्माण किया जाएगा जिससे लोगों को फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उनका सफर भी आसान हो जाएगा। दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाए जा रहे हैं। हापुर की मेरठ रोड पर दो रेलवे फाटक हैं। हालांकि दोनों फाटकों के ऊपर फ्लाईओवर तो बना हुआ है लेकिन स्थानीय लोगों को मजबूरन रेलवे क्रॉसिंग से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय लोगों को फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। जल्दबाजी के चक्कर में तो कई बार लोग बंद फाटक से गुजरने की कोशिश करते हैं। ऐसे में हादसों का खतरा बना रहता है जिसके चलते मेरठ-खुर्जा फाटक पर अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें लगभग दो करोड़ रुपए की लागत आएगी। मेरठ रोड पर फाटक को बंद कर दिया गया है जहां दो मई से अंडरपास बनाने का कार्य शुरू होगा।






















