👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निजामपुर फ्लाईओवर के पास शनिवार की रात अज्ञात कारणों से एक गाड़ी में आग लग गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया।
आपको बता दें कि मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर फ्लाईओवर के पास का है जहां शनिवार की रात एक एसेंट कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कार जब आग का गोला बनी तो हाईवे पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर कार में लगी आग पर काबू पाया।






















