पुलिस को दो शातिरों के कब्जे से हथियार मिले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ व हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक अभियान के तहत दो हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के प्रैस नोट के अनुसार थाना बाबूगढ़ पुलिस अलीपुर अंडरपास के पास चैकिंग कर रही थी कि एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश गांव सिकंदरपुर काकोड़ी का जीत सिंह उर्फ जीतू है. पुलिस ने जीतू के कब्जे के एक तमंच बरामद किया है। आरोपी पर थाना बाबूगढ़ में एक दर्जन से अधिक मुकद्दमे दर्ज है।
इसके अतिरिक्त हापुड़ पुलिस ने गश्त के दौरान ईदगाह रोड पर स्थित एक सरकारी ट्यूबवैल के निकट से एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश थाना किठौर के गांव ऊचां कुआं का खिलाफत है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि थाना इंचौली, किठौर, बहादुरगढ़ व गढ़मुक्तेश्वर में खिलाफत के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में एक दर्ज से अधिक मुकद्दमें दर्ज है। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































