भाजपा और आसपा के सड़क से टैंट हटवाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों व आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के मूड में जिला प्रशासन व जिला प्रशासन जरा भी रियात बरतने के मूड में नहीं है। पुलिस ने इस का अहसास भी करा दिया है।
पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हापुड़ में गढ़ रोड पर गौशाला के आस-पास खुले भाजपा व आसपा के प्रत्याशियों के दफ्तरों के बाहर सड़क पर लगे टैंटों का उखड़वा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस बल आसपा व भाजपा के मुख्य कार्योलयों पर पहुंचा और सड़क पर लगे टैंट को उखड़वा दिया, साथ ही चेतावनी दी कि यदि चुनाव प्रचार में सार्वजनिक सम्पत्ति का उपयोग किया गया तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बता दें कि सभी राजनैतिक दल बैखौंफ होकर नुक्कड़ सभाएं कर रहे है और जनसम्पर्क में भीड़ का काफिला लेकर चल रहे है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606































