हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इंदरगढ़ी में एक मकान के भीतर से पाइप लाइन गुजर रही है। जब मकान के मालिक ने पुनर्निर्माण कराने के लिए नींव खोदी तो पाइप लाइन देखकर वह चौंक गए। उन्होंने संबंधित विभाग से पाइपलाइन को शिफ्ट करने की मांग की है। मकान मालिक पिछले कई दिनों से सरकारी विभाग के चक्कर काट रहा है।
हापुड़ के वार्ड नंबर 5 के मोहल्ला इंदरगढ़ी में देवेंद्र त्यागी का मकान है। उन्होंने बताया कि मकान के निर्माण के लिए जमीन खोदी गई तो उनके मकान से गुजर रही पाइपलाइन को देखकर वह दंग रह गए जिन्होंने विभाग से पाइप लाइन को निकालने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी कर्मचारी ने सड़क के मुख्य मार्ग से पाइपलाइन ना निकालकर मकान के भीतर से निकाली है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
































