👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार की रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अनुमान है कि शुक्रवार और शनिवार को घटा छाई रहेगी जबकि रविवार से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तो वहीं अधिकतम तापमान पर भी बारिश का असर दिखेगा। रविवार से पांच दिन की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। ऐसे में सुबह और शाम ठंडी हवा चलने की उम्मीद है। सोमवार को तापमान एक डिग्री और गिर सकता है जिससे न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास पहुंचने की उम्मीद है।






















