हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस न्यायालय द्वारा निर्गत नॉन बेलेवल वारंट को तमिल कराने के लिए गुरुवार को मेरठ पहुंची लेकिन मौके पर वारंटी नहीं मिला। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वारंटी का एक रिश्तेदार जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा वारंट जारी है वह मौके पर मौजूद है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के पश्चात पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। जैसे ही हापुड़ पुलिस मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के पास पहुंची तो वारंटी की पत्नी व उसका भतीजा सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए वारंटी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मेरठ पहुंची थी। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर हापुड़ पुलिस ने टीपी नगर थाना क्षेत्र के गुप्ता कॉलोनी निवासी एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी का कहना है कि परिजन जब वारंटी का हालचाल जानने के लिए थाने पहुंच रहे थे तो खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बायपास से आगे डंपिंग यार्ड के पास डंपर ने स्कूटी सवार को रौंदा। सड़क हादसे में वारंटी की पत्नी तथा उसके भतीजे की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।






















