हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा एक्सप्रेसवे एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। ऐसे में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए अधिकारी भी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और निर्माण कार्य में गति लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेस वे जनपद हापुड़ के विभिन्न गांव से होकर गुजरेगा। इसके निर्माण के बाद प्रयागराज का सफर आसान हो जाएगा।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065























