हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नाबालिका को बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ से हापुड़ लाने तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 354, 506 तथा पॉक्सो व एसटी एक्ट में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता चंडीगढ़ में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं जो मूल रूप से उन्नाव के रहने वाले हैं। पीड़िता के पिता का कहना है कि 24 अप्रैल को उनकी बेटी को बाबूगढ़ निवासी आरोपी बहला-फुसलाकर हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी ले आया जहां उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग खड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि पीड़िता की उम्र करीब 16 वर्ष के आसपास है जिसने किसी तरह अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर परिजन हापुड़ पहुंचे और देहात थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586























