हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की चारों निकायों के लिए दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। ऐसे में उम्मीदवार जोरों-शोरों से प्रचार में जुट गए हैं। यदि वर्ष 2017 के चुनावी परिणाम पर निगाह डाली जाए तो प्रकाश में आएगा कि जनपद की तीनों नगरपालिका के चेयरमैन पद पर आम आदमी पार्टी के टिकट पर खड़े हुए प्रत्याशी कुल मिलाकर एक हजार मत भी हासिल नहीं कर पाए थे। गढ़, पिलखुवा और हापुड़ के चेयरमैन पद पर खड़े प्रत्याशियों ने कुल मिलाकर 852 वोट ही हासिल किए थे।

गढ़मुक्तेश्वर में आम आदमी पार्टी ने 70 वर्षीय राजपाल पुत्र रामकिशन को अध्यक्ष पद पर उतारा जिन्हें कुल 74 मत प्राप्त हुए थे जिनकी जमानत भी जब्त हुई थी। 19 उम्मीदवारों में से आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी 18वें नंबर पर आया था। यदि हापुड़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की बात की जाए तो आम आदमी पार्टी ने 46 वर्षीय मोहम्मद मुस्लिम पुत्र वाहिद को चुनावी रण में उतारा जिन्होंने 664 मत प्राप्त किए। मोहम्मद मुस्लिम की भी जमानत जब्त हुई थी। पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर आम आदमी पार्टी ने 56 वर्षीय परवीन को चुनावी रण में उतारा जिन्हें कुल 114 मत हासिल हुए प्रवीण की भी जमानत जब्त हुई थी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























