👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से ईद की नमाज पढ़ी गई। ईद-उल-फितर पर बाबूगढ़ की जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद और ईदगाह पर नमाजियों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जामा मस्जिद बाबूगढ़ छावनी के इमाम मोहम्मद शाह आलम ने बताया कि अमन शांति की दुआ के साथ नमाज पढ़ी गई।
इस दौरान बाबूगढ़ में हजारों लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी और एक दूसरे को गले मिलकर दिली मुबारकबाद दी। बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी व अन्य पुलिसकर्मी इस दौरान मौजूद रहे।






















