👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट में स्थापित नेह नीड़ के विद्यार्थियों ने अक्षय तृतीया पर शनिवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में शामिल विद्यार्थी भारतीय संस्कृति के अनुरुप उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। प्रभात फेरी का नागरिकों ने स्थान-स्थान पर स्वागत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यार्थियों ने गंगा स्नान किया और नौका विहार प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया। बता दें कि नेह नीड़ की स्थापना अभावग्रस्त बस्तियों के बच्चों शिक्षित व संस्कारयुक्त बना कर उन्हें देश की मुख्यधारा से जोड़ना है। बृजघाट के नेह नीड़ के निशुल्क आवासीय परिसर में रह कर शिक्षा व संस्कार प्राप्त कर रहे है। आप भी यथा सम्भव संस्था को सहयोग दे सकते है।






















