👁 0 views Views
अपना स्वास्थ्य पहली जरुरत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नारी शक्ति वोमेन एम्पावर ने गुरुवार को अपना स्वास्थ्य पहली जरुरत के अंतर्गत महिलाओं को सैनैटरी नेपकीन वितरित किए और जनपद की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व मुख्य विकास प्राधिकारी प्रेरणा सिंह को संस्था का प्रतीक चिन्ह प्रदान किया।
संस्था की अध्यक्ष शोभा चौधरी, हापुड़ प्रभारी श्वेता जिंदल, सचिव रेनू चौधरी आदि ने बताया कि संस्था वर्ष-2016 से महिलाओं व बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक कर रही है। संस्था के कार्य अन्य राज्यों व जनपदों में भी चल रहे है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586
























