👁 0 views Views
शराब के दो धंधेबाज पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री बढ़ने की आशंका से पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ है और शराब के धंधेबाजों को बख्शने के मूड में नहीं है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने चैकिंग के दौरान शराब के दो धंधेबाजों को धर दबोचा, जिनके कब्जे से 56पव्वे अवैध शराब के बरामद किए हैं।आरोपी हापुड के मौहल्ला कोटला सादात के मौहम्मद जैद व आजाद है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























