👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन हापुड़ ने मौहल्ला शिवगढ़ी (हापुड़) तथा धौलाना के ग्राम खेड़ा को तत्काल प्रभाव से अनसील करने का फैसला लिया है। उक्त इलाकों में पिछले एक पखवाड़ा से कोई कोरोना संक्रमित मरीज न मिलने तथा सभी कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने के पश्चात प्रशास ने दोनों इलाकों को तत्काल प्रभाव से अनसील कर दिया है। अनसील होने के बाद भी सभी लोगों को लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग तथा अन्य नियमों का पालन करना होगा।





























