👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पास के गांव मुरादपुर निजामसर के राजीव गांधी ग्रामीण कालेज में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय था हमारी स्वतंत्रता गोष्ठी में वक्ताओं ने देश आजाद होने से वर्तमान समय तक भारत द्वारा प्राप्त की गई उपब्धियों पर चर्चा करना था। कालेज से सचिव वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक देशवासी को देश के प्रति पूरी तरह समर्पित रहना चाहिए। देश के प्रत्येक नागरिक को देश के विकास व उन्नति में यथा सम्भव अपना योगदान करना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान सतेंद्र चौधरी, राजीव त्यागी, रविंद्र कुमार,शियानंद सैनी, वंदना आदि उपस्थित थे।
























