डा.आम्बेडकर के आदर्शो पर चलने का संकल्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा व बाबूगढ़ में भारतीय संविधान के शिल्पकार व महान समाज सुधारक भारतरत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर का 132 वां जन्मदिन शुक्रवार को सामाजिक, शैक्षिक संगठनों, राजनीतिक दलों तथा डॉ आंबेडकर के अनुयायियों ने राष्ट्रीय समरसत्ता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया और डॉक्टर आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा बाबासाहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अनेक संगठनों ने प्रतिनिधियों द्वारा बैंडबाजे के साथ एक जुलूस के रूप में मेरठ तिराहा पर स्थित डॉक्टर आम्बेडकर की प्रतिमा पर सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया, जहां डॉक्टर आम्बेडकर के अनुयायियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और संकल्प लिया कि वे डॉक्टर आम्बेडकर के आदर्शों पर चलेंगे तथा दलितों, निर्धनो व असहायों की भलाई के लिए कार्य करेंगे। भाजपा के विधायक विजयपाल आढ़ती, डॉ विकास अग्रवाल क्षेत्रीय महामंत्री ने बाबासाहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हम सभी सामाजिक सद्भाव व समता मूलक समाज की संकल्पना को साकार करने का संकल्प लेते हैं।
जिला प्रशासन व पुलिस ने डॉक्टर आम्बेडकर जयंती के लिए व्यापक सुरक्षा के प्रबंध किए और भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया। डॉक्टर आम्बेडकर प्रतिमा स्थल आदि स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया और प्रतिमा पर विशेष रोशनी की गई।
डॉक्टर आम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भाजपा नेत्री राखी शर्मा व व्यापारी नेता अमित शर्मा टोनी, पूर्व सभासद बृजेश कुमार बिरजू, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, बेखौंफ शायर डॉक्टर नरेश सागर, भाजपा नेत्री अलका निम ने भी बाबासाहेब को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586
























