👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बुधवार को अंबेडकर जयंती पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक की। इसी के साथ सीओ ने सभी से अपील की कि निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। नियमों का पालन कर ही शोभा यात्रा निकाली जाए। इसके लिए अनुमति जरूर लें। शोभायात्रा में तेज आवाज में गाने ना चलाएं। सभी अपने-अपने त्योहार शांति पूर्ण तरीके से मनाएं। संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराएं। इस दौरान सीओ ने सभी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की।




























