हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ डिपो की पांच बसों की जल्द ही नीलामी होगी। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। आपको बता दें कि यह बसें 10 लाख से अधिक किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है जिसके चलते इन बसों का पंजीकरण निरस्त करा कर नीलामी की तैयारी की जा रही है। वहीं 10 वर्ष पूरा कर चुकी तीन बसों को रायबरेली और इटावा भेजा जाएगा। कुल मिलाकर 8 बसों के हटने से हापुड़ डिपो से जुड़े यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हापुड़ डिपो के बेड़े में 105 बसे हैं जिनका संचालन विभिन्न रूटों पर होता है। इनमें से पांच बसें कबाड़ हो चुकी है जो कि 10 लाख से अधिक किलोमीटर की दूरी का सफर अभी तक तय कर चुकी हैं। ऐसे में इन पांच बसों का पंजीकरण कन्नौज और हरदोई में निरस्त करा कर नीलामी की तैयारियां की जा रही हैं। वहीं अपनी मियाद पूरी कर चुकी तीन बसें अब रायबरेली और इटावा की सड़कों पर आपको नजर आएंगी।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288























