👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक कलेक्शन एजेंट से 2.25 लाख की लूट को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तमंचे के बल पर इस लूट को अंजाम दिया। मुज़फरनगर निवासी विपिन कुमार सिम्भावली स्थित एक फाइनेंस कम्पनी में कार्यरत है जो कलेक्शन करके वापस लौट रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ के भडंगपुर के पास पहुंचा तो बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






















