हापुड,सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद, हापुड़ में बने पार्क में रोजाना सैकडों पुरुष, महिलाएं व बच्चे प्रातः भ्रमण करने के लिए आते है, कुछ नागरिक पार्क में योग एवं प्राणायाम करते हैं और , संघ के स्वयंसेवक शाखा लगाकर व्यायाम करते हैं। मुख्य गेट से प्रवेश करते ही पार्क के प्रवेश द्वार के पास नगर पालिका का कूड़ा उठाने का एक बड़ा डम्पर खड़ा रहता है,डम्पर से भयंकर दुर्गन्ध आती रहती है जिससे पार्क मे आने वाले नागरिक परेशान है, नागरिक नगर पालिका के कर्मचारी जो प्रातःकाल वहां रहता है उससे भी लोग कह चुके है, शाखा लगाने वालो ने भी उससे डम्पर को हटाने को कहा है पर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। नागरिको की मांग है कि इस डम्पर को यहां से हटवाया जाए।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093




























