हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को उस समय चीख-पुकार मच गई जब सब्जियों से भरा एक ऑटो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। सड़क हादसे के दौरान ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए जबकि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की डेहरा कुटी मार्ग का है जब दो लोग ऑटो में सब्जियां लेकर झकैड़ा रहमतपुर से डेहरा कुटी जा रहे थे। जैसे ही वह डेहरा कुटी मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान ऑटो में सवार दोनों लोग घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


























