बिजली चिंगारी से जली फसल का मुआवजा मांगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ग्रामीण इलाकों में बिजली के जर्जर तारों से निकली जिंगारी से करीब 50 बीघा क्षेत्र में किसानों की फसल आग की भेंट चढ़ जाने से सोमवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और किसानों ने बिजली घर को जा घेरा। किसानों ने आग से जली फसल के मुआवजे की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन हुण की अगुवाई में सैकड़ों किसान सोमवार को बिजलीघर पहुंचे। किसानों ने बताया कि जर्जर बिजली के तारों से किसानों की फसल आग की भेंट चढ़ गई और किसान अनेक बार तारों को बदलने की मांग कर चुके है, परंतु कोई सुनने को तैयार नहीं है। जर्जर तारों से किसानों की फसल मे आए दिन आग लग रही है। अधिशासी अभियंता किसानों की बात सुनने के लिए किसानों के बीच पहुंचे।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























