👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के खादर क्षेत्र के गांव गढावली निवासी सात वर्षीय निशांत पुत्र होशियार सिंह घर के बाहर खेल रहा था जिसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना भयानक था कि निशांत की उपचार के दौरान मौत हो गई जिसके परिवार में कोहराम मचा है।
बता दे होशियार सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। रविवार की दोपहर उनका बेटा निशांत घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288























