हापुड़, सीमन (ehapurmews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के गांव देहपा में स्थित शिव मंदिर परिसर के एक कमरे में शनिवार की रात एक पुजारी की जली हुई लाश मिली। बताया जा रहा है कि गैस लीक होने से यह हादसा हुआ। हादसे में मंदिर के पुजारी उत्तराखंड के चमौली के रहने वाले छोटे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शनिवार की देर शाम गांव दहपा के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बने कमरे में मंदिर के पुजारी 75 वर्षीय इंद्रनाथ उर्फ छोटे महाराज का कमरे में शव मिला जो मूल रूप से उत्तराखंड के चमौली के रहने वाले थे। पिछले तीन दशक से मंदिर में पूजा का कार्य कर रहे थे। सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि गैस लीक होने से आग लगी हो। पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।

























