👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): मेरठ जोन आईजी नचिकेता झा तथा एडीजी राजीव सभरवाल ने शनिवार की शाम को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां नगर निकाय चुनाव को लेकर जनपद के सभी सीओ व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह बैठक करीब पौने 2 घंटे तक चली जिसमें आईजी ने क्राइम संबंधित तथा नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी हापुड़ अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, सीओ अशोक कुमार सिसोदिया सहित समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।






















