👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मतनौरा में एक बस्ती के लोग इन दिनों जलभराव की वजह से बेहद परेशान हैं। ग्रामीण जलभराव से तंग आकर शनिवार को बाबूगढ़ थाने पहुंचे और थाना समाधान दिवस में अपनी समस्या रखी। अधिकारियों ने जल्द ही जल निकासी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर वापस लौटे।
आपको बता दें कि दलित बस्ती में जलभराव होने की वजह से बीमारियों का खतरा लगातार बन रहा है। कई बार तो ग्रामीण यहां से निकलते हुए गिरकर चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली है जिसकी वजह से वह लगातार परेशानियों से घिरे हुए हैं। यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह आंदोलन करेंगे।






















