दो वाहन चोरों से बाइक बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बाइक बरामद की है। थाना बाबूगढ़ पुलिस बछलौता तिराहे पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी बुलंदशहर रोड हापुड़ का आजम तथा गांव उबारपुर का दीपांशु है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे इधर-उधर से बाइक व अन्य वाहन उठाकर भेज देते थे। पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है।
अब हापुड़ में कराएं CAR CERAMIC COATING,RUBBING,WASHING और भी बहुत कुछ : 9719491595





























