सिलाई का प्रशिक्षण पूर्ण करने पर मिले प्रमाण पत्र
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): सेवा भारती हापुड़ के तत्वावधान में संचालित अम्बिका सिलाई केंद्र, जगन्नाथपुरी की बालिकाओ को छह माह का सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। जवाहर गंज में आयोजित कार्यक्रम मे सेवानिवृत्त सहायक पोस्ट मास्टर डाoरेखा जैन, सुरेश चन्द जैन पत्रकार, अनिल कुमार गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जिन बालिकाओं ने सेवा भारती के सिलाई केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है वे अपने में इसका उपयोग करें तथा अन्य बालिकाओं को भी यह प्रशिक्षण दे। सिलाई बालिकाओं के लिए दैनिक जीवन की परिवारों की आवश्यकता है। इससे बालिकाएं आत्मनिर्भर बनेगी। सेवा भारती युवा पीढी को संस्कारित कर उनमें देशभक्ति के भाव विकसित कर रही है।युवा देश का भविष्य है ,भौतिकता की चकाचौंध में वे वास्तविक मूल्यों को भूलते जा रहे है। उन्हें अपनी संस्कृति, जीवन मूल्यों से जोड़ना बहुत आवश्यक है। समारोह में मातृमडल सेवा भारती की जिलाध्यक्ष शशी गोयल, जिला उपाध्यक्ष पूनम त्यागी, नगर अध्यक्ष नरेश मिश्रा, ओम प्रकाश, मधु गुप्ता, रूचि अग्रवाल ने अनीषा, कामनी, अनशु, अंजली, पूजा, दीपाली, कुमकुम, डोली, आरती, करिश्मा, अशी, नीतू,सुजाता आदि को प्रमाणपत्र प्रदान किए। केंद्र संचालिका मोनू वर्मा को पटका ओढाकर सम्मानित किया गया। समारोह में राजेंद्र चौधरी, मुकेश त्यागी, जय प्रकाश शर्मा, प्रवीण गोयल, सजय कुमार, नरेश गोयल, बीना वर्मा आदि उपस्थित थे।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622





























