
निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में 90 ने कराई जांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):लायन्स क्लब हापुड़ के तत्वावधान में हापुड़ नगरवासियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-110, नोएडा द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य जाँच की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराना था।
शिविर में यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा से हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन अपनी संपूर्ण चिकित्सकीय टीम के साथ उपस्थित रहे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की विस्तारपूर्वक जाँच कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर लगभग 85-90 नगरवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।
इसके अतिरिक्त बंसल पैथोलॉजी लैब के संचालक डॉ. विक्रांत बंसल के सहयोग से कुछ महत्वपूर्ण जाँचें जैसे— CBC, Blood Sugar (Fasting), Total Cholesterol, Blood Urea, SGPT, HBA1C तथा Serum Creatinine की नि:शुल्क जाँच की गई। यह सुविधा कुल 75 मरीजों को प्रदान की गई, जिसका लाभ लायन सदस्यों एवं आम नागरिकों ने उठाया।
इसी कैंप के अंतर्गत सुधा गुप्ता (धर्मपत्नी- लायन अनिल टीटू) द्वारा जनहित में एक्यूप्रेशर की नि:शुल्क सलाह एवं ट्रीटमेंट भी प्रदान किया गया। शिविर की व्यवस्थाएँ अत्यंत सुव्यवस्थित रहीं। लायन सदस्यों द्वारा पंजीकरण, मरीजों के मार्गदर्शन, समय-प्रबंधन एवं अनुशासन बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया गया। लायन सदस्यों के लिए अल्पाहार की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।
इस सेवा कार्य में प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन संजीव गोयल एवं प्रोजेक्ट को-चेयरमैन लायन सुबोध आर्य के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शिविर को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर लायन्स क्लब हापुड़ के अध्यक्ष लायन अशोक चौकड़यात, सचिव लायन प्रणव आर्य, कोषाध्यक्ष लायन अनुज जैन, के अतिरिक्त लायन अजय कुमार मित्तल, लायन आनंद प्रकाश आर्य, लायन अनिल कुमार गुप्ता (टीटू), लायन अशोक गुप्ता, लायन अतुल कुमार गुप्ता, लायन चक्रवर्ती गर्ग, लायन नरेश शर्मा, लायन पदम गर्ग, लायन प्रमोद गर्ग, लायन राजीव कुमार सिंहल, लायन राकेश गर्ग, लायन राकेश वर्मा, लायन सुभाष अग्रवाल, लायन विजय कुमार गोयल आदि सभी सदस्यों के सहयोग एवं समर्पण से यह शिविर ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ जीवन’ की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
अंत में, लायन्स क्लब हापुड़ द्वारा यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बंसल पैथोलॉजी लैब एवं सुधा गुप्ता का इस जनहितकारी सेवा में सहयोग प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया गया।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर































