
👁 18 views Views
स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 9 साल की बच्ची घायल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हिंदू कन्या कॉलेज के पीछे मोहल्ला किशनगंज में एक 9 साल की बच्ची स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई जिससे बच्ची घायल हो गई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसका उपचार चल रहा है।
मामला गुरुवार की रात का बताया जा रहा है जब हिंदू कन्या कॉलेज के पीछे स्थित मोहल्ला किशनगंज में मैरिज होम के पास 9 साल की साहगुल पुत्री शाहिद उर्फ लाला घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464



























