हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में मलेरिया के 9 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सभी मरीजों का उपचार शुरू हो चुका है। जिले में बुधवार को मलेरिया के 9 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। यह मरीज गढ़मुक्तेश्वर खादर क्षेत्र, सिंभावली और हापुड़ के रहने वाले हैं। हालांकि डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण करने के लिए एंटी लारवा का छिड़काव व प्रतिदिन फागिंग की जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509




























