👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बाइक सवार दो लुटेरे स्कूटी सवार एक व्यक्ति से नोटों से भरा बैग दिन दहाड़े लूटकर फरार हो गए।पुलिस लुटेरों की खोज में जुटी है।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत बाइक सवार दो बदमाश एक व्यक्ति से बैग छीनकर भाग गए।बैग में 87 हजार रुपये नकद थे।पुलिस के अनुसार व्यक्ति स्कूटी से बैग लेकर किठौर से कलैक्शन करके गढ़मुक्तेश्वर की ओर आ रहा था कि लुटेरो ने स्कूटी गिराकर बैग छीन लिया। लुटेरो की खोज के पुलिस टीम गठित कर पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर रही है।





























