हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मेरठ गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के लिए चुनाव 3 मार्च को होने हैं. नामांकन की प्रक्रिया 11 फरवरी तक चलेगी. इस चुनाव में जनपद हापुड़ के 868 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे. चुनाव के लिए मेरठ गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिलाधिकारी मेरठ को रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है.
एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई जिसकी अंतिम तिथि 11 फरवरी है. 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 16 फरवरी को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं. चुनाव तीन मार्च को होगा जबकि मतगणना 12 मार्च को की जाएगी. इसके लिए जनपद हापुड़ से 868 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जिसमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, निकाय अध्यक्ष, सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान में शामिल होंगे.
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965






























