👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में अवैध रुप से शराब की बिक्री के संकेत मिल रहे है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चला कर शराब के चार धंधेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 82 पव्वे शराब बरामद की है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने काशीपुर उत्तराखंड के शन्नबर को 19 पव्वे देशी शराब, गांव ददायरा के कुंवरपाल को 21 पव्वे देशी शराब, बाबूगढ़ पुलिस ने कस्बा बाबूगढ़ के कृष्ण कुमार को 20 पव्वे देशी शराब, गांव रसूलपुर बहलोलपुर के कालू को 22 पव्वे देशी शराब बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष अवैध रुप से शराब बेचना स्वीकार किया है। पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर

































