👁 0 views Views
- श्री मंशा देवी मंदिर के मीडिया प्रभारी ने बताया फिलहाल मंदिर नहीं खुलेगा।
8 जून से शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने की घोषणा के बावजूद हापुड़ के श्री चंडी मंदिर व श्री मंशा देवी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।

हापुड़ का श्री चंडी मंदिर बफर ज़ोन में शामिल है। शासनादेश है कि बफर जोन में सभी प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। इसलिए चंडी मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोलने से इंकार किया है।

हापुड़ का बुलंदशहर रोड भी बफर जोन में है। यहीं पर श्री मंशा देवी मंदिर है। मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल बंद रहेंगे। श्री मंशा देवी मंदिर के मीडिया प्रभारी महेश तोमर ने बताया कि मंदिर फिलहाल बंद रहेगा।
घरों में Solar Panel लगवाने के लिए संपर्क करें: 9068802851, 9897985509
































