हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस व खाद्य आपूर्ति टीम ने थाना पिलखुवा के गांव सिखैड़ा में कदीर के घेर में छापा मार कर आठ ड्रम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया है जिसका नमूना जांच के लिए भेजा गया है। क्रीम जैसा दिखने वाला सफेद ज्वलनशील पदार्थ लोटे के 8 ड्रमों में भर कर रखा गया था। पूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कदीर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


























