हापुड़, सीमन : जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस से संक्रमित मरीजों का आकड़ा भले ही चार अंकों की ओर अग्रसरित हो रहा है, परंतु राहत भरी खबर यह है कि अभी तक 77.5 प्रतिशत कोरोना पीडि़त कोविड-19 को परास्त कर घरों को चंगे होकर लौट चुके है। जनपद में डेढ़ दर्जन मौतें कोरोना व अन्य गम्भीर बीमारियों से पीडि़त होने के कारण हुई हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि जनपद हापुड़ में कोविड-19 से पीडि़त मरीजों के इलाज के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिस कारण पीडि़त कोरोना को हरा कर स्वस्थ हुए हैं और घर लौट रहे हैं।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे कोविड-19 पर केंद्र व प्रदेश सरकार की गाइड लाइन का पालन करें तो जल्दी ही कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है।
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888

कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

























