👁 0 views Views
सामूहिक आयोजन में 76 जोड़ों का वैवाहिक जीवन में प्रवेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ब्लाक सिम्भावली परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 76 नवदम्पत्तियों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। प्रदेश सरकार की योजना के तहत नवदम्पत्तियों के भोजन व फेरों आदि की सामूहिक व्यवस्था की गई जबकि उपहार आदि दिए गए और नकदी बैंक खाते में भेजी गई।
गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने समारोह में हाजिर होकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर



























